वार्ड न. 39 रूढकी से पार्षद पद के लिए संजय सैनी ने फूंका चुनावी बिगुल! ब्यूरोचीफ मुकेश राणा

प्रादेशिक संवाददाता मुकेश राणा हरिव्दार!!
वार्ड- 39 काशीपुरी से भाजपा पार्टी के पार्षद पद के उम्मीदवार संजय सैनी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधायक प्रदीप बत्रा ने किया।
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वार्ड-39 क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें संजय सैनी जैसा ईमानदार और निष्ठावान प्रत्याशी मिला। उन्होंने कहा कि आने वाली 22 तारीख को कमल के निशान वाला बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाये ताकि जितने के बाद संजय सैनी इस वार्ड का चहुमुखी विकास कर सके। विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पहुंची तमाम जनता और गणमान्य लोगों का हृदय से आभार जताया। वही भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने भी जनता का अभिवादन करते हुए उनसे भाजपा प्रत्याशी संजय सैनी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय सैनी ने उदघाटन अवसर पर पहुंची क्षेत्र की तमाम जनता का हृदय से आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र की जनता विकास चाहती है तो वह उनके पक्ष में मतदान करे ताकि इस वार्ड को वह विकास के मामले में अन्य वार्डो से अलग पहचान दिला सके। उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस प्रकार जनता का प्यार उमड़ा है, उससे साफ-तौर पर लगता है की वार्ड के लोग यहां विकास करवाने के लिए ललायित है। उदघाटन अवसर पर मोहम्मद साजिद, मशरूफ, इरफान, नसीर, मकसूद, शौकीन, शमीम, शाहिद, यासीन, शाकिर, भूरा, नानू, अनिल सैनी एडवोकेट, डॉ बृजपाल धीमान, विकी, अशोक, सत्यनारायण, विनोद वत्स, रणबीर नीटू, डॉ. वीरेंद्र, संजय शर्मा, राजू, सत्यपाल, मोहित अग्रवाल, अजब सिंह, यशपाल धीमान, बिजेंद्र समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक