हरिद्वार। सुमन नगर टिहरी विस्थापित में भू माफियाओ के हौसले लगातार जारी है। पहले सरकारी जमीनों को कब्जा कर बेचा गया फिर पुलिस चौकी के लिए आवंटित की गई जमीन पर भी भू-माफियाओं की नजर पड़ गई और उसको भी कब्जाने के लिए नए नए तरीके आजमाने लगे। पुलिस चौकी की जमीन को कब्जाने के पैसे के साथ साथ राजनीतिक और अधिकारियों से दबाव भी अपनाया गया । परंतु सभी के हौसले पस्त करने के लिए समाजसेवी प्रदीप चौधरी ने ग्राम वासियों के सहयोग से अभी तक जमीन को भू- माफियाओं से बचाया हुआ है। आपको बताते चले जब से हरिद्वार में जमीनों के रेट आसमान छूने लगे थे उत्तर प्रदेश के कई भू-माफियाओ ने भी हरिद्वार का रुख कर लिया और लगे हरिद्वार ने किसानों की जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीद कर और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर आम लोगो को ठगने का काम करने लगे। जब इतने से काम नही बना तो लगे पुलिस को आवंटित जमीन पर भी अपना हक जमाने। इन भू माफियाओ में मुख्य रहे मुजफ्फरनगर नगर के विकास त्यागी ओर उनके सहयोगी गोपाल रावल ओर अन्य। पुलिस चौकी की जमीन को भू माफियाओ से बचाने के लिए क्षेत्र के वासियो के साथ जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प...
Comments
Post a Comment