देखे आखिर कैसे शादी के लिए राजी हुआ फौजी

*कदौरा क्षेत्र फौजी के परिजन युवती से शादी को हुए राजी पँचायत के जरिये अदा हो सकी पक्यात*

*कही और शादी की बात चलने पर युवती ने लगाई थी फौजी के खिलाप आपत्ति*
    *भरत दुबे पत्रकार*
     *9198030390*
कदौरा/जालौन 12नवम्बर।तीन दिन से प्रेमी फौजी के साथ शादी को लेकर भटक रही युवती के साथ साथ अब उक्त फौजी परिवार द्वारा चार लोगों के बीच शादी को रजामंदी दे दी है जिससे दोनों पक्षो के बीच लड़की पक्ष द्वारा फल व वस्त्र दान करते हुए पक्यात की रश्म अदा की गयी।वही उक्त बैठक में वर (फौजी)नदारद रहे।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र निवासी एयर फोर्स के जवान द्वारा कही सगाई करने पर प्रेमिका  अन्य युवती द्वारा आपत्ति लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की गई थी जिसमे युवती द्वारा बताया गया था कि जवान द्वारा शादी का वादा करते हुए युवती के साथ सम्बन्ध बनाये गए थे जिससे वह उक्त जवान से शादी करना चाहती है वही उक्त मामले में दोनों पक्ष के आमने सामने होने पर दो दिन बाद 11 नवम्बर को लड़की पक्ष व लड़के पक्ष द्वारा आपसी समझौता करते हुए निर्णय लेते हुए कानपुर निवासी युवती से शादी को राजी हो गए जिससे लड़की पक्ष द्वारा मौके पर ही फल वस्त्र आदि दान करते हुए पक्यात की रश्म वर के परिवार वालो की बीच अदा की गई वही फौजी उक्त बैठक में नदारद रहा जिसे ड्यूटी में होना बताया गया।फिलहाल 4 लोगो के बीच 8 नवम्बर से लेकर 11 नवम्बर तक चली पँचायत में दोनों पक्ष एक दूसरे को लिखित नामा देते हुए शादी सम्बन्ध करने की चर्चा की गयी।फिलहाल फौजी की गैरमौजूदगी में हुई पक्यात में फौजी के पिता व भाई द्वारा शादी करने की रजामंदी जताई गयी।अब देखना है कि आपत्ति लगाने वाली युवती के हाथ कब तक पीले हो सकेंगे ये तो समय ही बताएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक