महिला से बदसलूकी पर मुकदमा दर्ज
कलम की ताकत समाचार सेवा हरिद्वार उत्तराखंड✍✍ संम्पादक शिवाकान्त पाठक 9897145067👈🏿👈🏿👈🏿महिला के साथ दबंगी जानिये क्या है पूरा मामला !गांव पदार्था निवासी महिला के साथ कुछ दबंगों द्वारा बदसलूकी, मारपीट करने और घर का सामान बाहर फेंकने के संबंध में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न किये जाने पर महिला ने कोर्ट में लगाई थी।
घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। पदार्था निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी कर घर का सामान सड़क पर फेंक दिया था। आरोप यह भी था कि आरोपी घर में रखे पैसे और कीमती सामान-जेवर आदि उठाकर ले गये। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि 100 नम्बर पर घटना की जानकारी देने पर पथरी पुलिस मौके पर आई। उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बाहर फेंके गए सामान को घर के अंदर रखवाया। महिला का कहना है कि उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने एसएसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने पथरी एसओ को जांच कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। फिर भी महिला को इंसाफ नहीं मिला। अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सह संम्पादक मुकेश राणा हरिव्दार (उ. ख) 9368922217

Comments
Post a Comment