पर्वतीय बंधुं समाज समिति की ओर राज्य स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न !शिवाकान्त पाठक सम्पाक हरिव्दार!

पर्वतीय बंधुं समाज समिति की ओर राज्य स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न !
 शिवाकांत पाठक समाचार संपादक हरिद्वार उत्तराखंड! नवोदयँ नगर के  पीठ ग्राउंड में मनाया गया। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति के रंग खूब बिखरे, महिलाओं और बच्चों ने लोकगीत ओर राज्य आंदोलन पर आधारित नाटिका और धार्मिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने किया। उन्होंने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और एक कुमाऊनी गीत गाकर समां बांध दिया महिलाओं ने पर्वतीय संस्कृति पर आधारित खड़िया, चौपला झोड़ा जैसे लोक नृत्य की प्रस्तुति दी ओर ऐसा लगा मानो पूरा पहाड़ ही मैदान में उतर आया हो।नाट्य रूपांतरण रामी बौरानी नाटक ने वाह-वाह लूटी,  वही पृथक राज्य के लिए किए गए आंदोलन को गांव प्रदेश की झांकियों से जीवंतित किया गया। समाज की पूर्व में रहे प्रथम अध्य्क्ष श्री दीपक नौटियाल जी ने बताया कि पर्वतीय बन्धु समाज उन सभी राज्य आंदोलनकारियों की सहादत को याद कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता है और ऐसे कार्यक्रम हर साल बढ़चढ़ कर मनाया जाएगा ताकि हम याद रख सके कि कैसे पहाड़ी छेत्रों की महिलाओं, पुरषों, बुजर्गो, ब्च्चों ने कष्ट और बर्बरता सहते हुए इस उत्तराखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार 5 ग्राम का सोने का सिक्का अक्षित नेगी ने जीता। 3 ग्राम, 2 ग्राम के सोने के सिककों के अलावा भी कई पुरस्कार बांटे गए। पर्वती बंधु समाज समिति के अध्यक्ष महावीर गुसाईं, सचिव बलवंत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष जगमोहन बिष्ट, उपाध्यक्ष श्री देशराज पैन्यूली, सह सचिव श्री देवेंद्र ममगाई, सहकोषध्यक्ष श्री राजेन्द्र चौहान, ज्ञान सिंह रावत,  मनीराम भट्ट, गीता नेगी जितेंद्र रावत बच्ची सिंह, मुकेश रावत, सुदामा प्रसाद, एसएस कंडारी सुधांशु कोटनाला, महावीर रावत, सुरेश बलोदी, तेज सिंह, दर्शन, नरोत्तम, सुरेंद्र भंडारी, आनंद बिष्ट, सुशील नेगी अनुज बूढाकोटी, मान सिंह रावत, विजय भट्ट, आनंद, सुशील नेगी, राजीव बलूनी रतन मणि भट्ट,  आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक