जानिये मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने क्या कहा

नई दिल्ली (AIMPLB) ने अयोध्‍या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का निर्णय किया है, लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की मीटिंग खत्म हो चुकी है. इसमें अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आगे की कार्रवाई के लिए मंथन किया गया है।

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंदिर के हक में जाने के बाद आज को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस मसले पर बैठक की. इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती दी जाएगी और उन्हें किसी और जगह मस्जिद मंजूर नहीं है. बोर्ड की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि विवादित भूमि पर नमाज पढ़ी जाती थी और गुंबद के नीचे जन्मस्थान होने के कोई प्रमाण नहीं है. उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर फैसले समझ के परे है।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

सर्दी में रखे सेहत का ध्यान

दुख क्यों मांगा कुंती ने श्रीकृष्ण से !वर्फानी बाबा