लक्सर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड का होगा कायाकल्प



हरिद्वार, दिनांकः 14 नवम्बर,
लक्सर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प !दीपक रावत मेला अधिकारी  !
मेलाधिकारी ने महाकुम्भ की तैयारी को लेकर लक्सर रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारी के लिए निर्देश दिया। लक्सर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा, जो शौचालय एवं एल.ई.डी. लाईट से युक्त होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन लक्सर एक बहुत बड़ा जक्शन है जहां बहुत अधिक मात्रा में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। उन्होंने कहा रेलवे स्टेशन के आस-पास का रास्ता सुगम एवं सुविधायुक्त होना चाहिए। मेलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस हेतु विस्तृत प्लान बनाकर समयबद्ध ढ़ंग से कार्य को पूर्ण किया जाय। शासनादेश जारी होने के छः माह के अन्दर इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता, एसडीएम लक्सर पूरण सिंह राणा, उप मेलाधिकारी गोपाल सिंह चैहान, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, ए.आर.एम. रोडवेज, रेलवे विभाग के अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अनन्त सैनी मौजूद थे।कलम की ताकत संम्पादक शिवाकान्त पाठक हरिव्दार उ. ख 📞9897145867✍✍✍

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक