कार्तिकेय मंदिर पहुची साधु समाज हरियाणा

पिहोवा  कार्तिकेय मंदिर में पहुंचे षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा के संरक्षक महन्त रुद्रपुरी महाराज व  विधायक संदीप सिंह।

हरियाणा संपादक - वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ( छाया - उमेश गर्ग )

हरियाणा  पिहोवा 12 नवम्बर :- आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर  पुराना बाजार स्थित स्वामी कार्तिकेय मंदिर में श्री महंत 1008 श्री रुद्र पुरी जी महाराज  के सानिध्य में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर  सालाना कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया । मंदिर में भगवान कार्तिक के 108 नामों के उच्चारण के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई । कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पिहोवा विधायक स. संदीप सिंह ने भाग लिया । संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा नगरी विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी है लाखों श्रद्धालु  श्रद्धा के साथ यहां पहुंचते है। मेरा निरन्तर यही प्रयास रहेगा कि यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो व उन्हें अच्छी सुविधा मिल सके । मंदिर कमेटी की और से महंत रुद्र पुरी जी महाराज व मंदिर के महंत ने  विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  किया।  इस अवसर पर षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा के प्रेस सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी खट्वांग पुरी, प्रीतम गिरी, आशीष चक्रपाणि, अक्षय नंदा, अनिल धवन, मनीष पुरी, दीपक गिरी, दीपक महंत, वैद्य राजतिलक गिरी, समाजसेवी तीर्थ पुरोहित नरेश गोरा
चक्रपाणी,गुरमेहर विर्क, अनुराग कम्बोज, कर्ण गिल, सोनु वर्मा, अशोक सिंगला, दीपक अत्री, मनमोहन चक्रपाणि, मेला गुज्जर, दिनेश तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ।
कलम की ताकत समाचार सेवा हरिद्वार उत्तराखंड संपादक शिवाकान्त पाठक समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें📞 9897145867✍✍✍✍✍

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक