उ. प्र जालौन में कार्तिक पूर्णिमा मनाई धूम धाम से

कलम की ताकत समाचार सेवा हरिद्वार उत्तराखंड 👈🏿👈🏿👈🏿
*कार्तिक पूर्णिमा पर पौराणिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ तुलसी सालिगराम विवाह*

*आस्था नदी स्नान कर की गई इष्ट देव की पूजा अर्चना हुआ भंडारा*

*वर पक्ष द्वारा धूमधाम से देव् सालिगराम की बारात लेकर पहुंचे कन्या पक्ष के द्वार लिया गया कन्यादान*
   *भरत दुबे पत्रकार*
     *9198030390*
कदौरा/जालौन 12नवम्बर।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र में रीति रिवाज अनुसार तुलसी सालिगराम विवाह धूमधाम से सम्पन्न किया गया वही गांव में भंडारा आयोजन किया गया।एव श्रद्धालुओ द्वारा विधि विधान से घरों में पूजा अर्चना कर नदी स्नान किया गया।
ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर  आस्थावानों द्वारा घर में नदी में रीतिरिवाज अनुसार स्नान किया एव पौराणिक रिवाज अनुसार तुलसी माता की पूजा अर्चना कर श्रंगार किया गया।साथ ही ग्राम बबीना में पूर्णिमा उपासको द्वारा तुलसी माता व भगवान सालिग राम का विवाह धूम धाम से किया गया।जिसमें तुलसी वधु पक्ष से रामकुमार अवस्थी व वर पक्ष से ओमप्रकाश द्विवेदी द्वारा विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया जिसमें वर ओमप्रकाश द्विवेदी पक्ष द्वारा भगवान सालिग राम की बारात लेकर वधु पक्ष रामकुमार अवस्थी के घर पहुंचे व ढोल नँगाड़े साज बाज सहित विवाह की रश्म पूर्ण की गई जिसमें पण्डित ओमप्रकाश द्विवेदी द्वारा विवाह कथा पढी गई व विधि विधान से चढ़ावा सात फेरे लेकर विवाह संपन्न कराया गया एव सम्पूर्ण गांव की कन्याएं व बारातियों को प्रसाद वितरण कर भंडारा कराया गया।वही बताया गया कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ व पवित्र माना जाता है वैसे तो प्रत्येक पूजा पाठ में तुलसी के बगैर पूर्ण नही होती लेकिन कार्तिक के महीने में तुलसी का महत्व अत्यधिक होता है कार्तिक माह में भगवान श्री हरि की पूजा में तुलसी चढ़ाने का फल 10 हजार गोदान के बराबर माना जाता है और इस दिन तुलसी के सामने दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु के तुलसी माता सर्व प्रिय मानी गई है।ग्राम बबीना में विवाह आयोजन में राम कुमार अवस्थी ओमप्रकाश द्विवेदी विनय कुमार कृपाशंकर अवस्थी अनुज दुबे(पत्रकार)जनक सिंह प्रधान गौरव उपाध्याय गोपाल तिवारी अनिल द्विवेदी नीरज सिंह पवन द्विवेदी शिवम सिंह शिवम सोनी प्रिंस द्विवेदी अभिषेक त्रिपाठी महेश शिवा आशीश सहित ग्रामीण महिलाएं बहिने व समस्त ग्रामीण एकत्र रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक