गीता महोत्सव में होंगे पुख्ता इंतजाम !डा. फुलिया
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लाखों पर्यटकों की सुविधाओं के लिए होंगे अच्छे इंतजाम !
संपादक -शिवाकान्त पाठक ✍✍✍
केडीबी की तरफ से ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ मंदिरों को सजाया जाएगा। रंगबिरेंगी लाईटों से, 28 राज्यों व 9 केन्द्र प्रशासित राज्यों से भाग लेंगे शिल्पकार।
महोत्सव को प्लास्टिक फ्री बनाने पर रहेगा फोकस। आपसी सहयोग के साथ यादगार बनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019।
खाने की गुणवत्ता को चैक करने के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित। अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में 10 राज्यों से ज्यादा स्कोलर करेंगे शिरकत।
हरियाणा कुरुक्षेत्र 10 नवम्बर :- उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 में 23 नवम्बर से लेकर 10 दिसम्बर 2019 तक देश विदेश से पहुंचने वाले लाखों पर्यटकों और श्रद्धालुओ के लिए सरकार की तरफ से हर प्रकार के अच्छे इंतजाम किए जाएंगे और महोत्सव की तमाम गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं केडीबी और प्रशासन का प्रयास रहेगा कि महोत्सव की गूंज हरियाणा और भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों मेें भी सुनी जा सके।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया रविवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मीडिया सैंटर में मीडिया के साथ परिचर्चा और सुझाव कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, केडीबी के सीईओ एवं सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक गगनदीप सिंह ने मीडिया के साथियों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर चर्चा की और सुझाव आमंत्रित किए है। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया के साथियों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 के आयोजन को सफल बनाने के लिए बहुत अच्छे सुझाव दिए है। सरकार की तरफ से इन सुझावों पर तुरंत काम किया जाएगा ताकि महोत्सव को और बेहतर बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की खामियों को मिले सुझावों के बाद दूर किया जाएगा और महोत्सव में स्वच्छता पर विशेष फोक्स रखते हुए वन टाईम यूज प्लास्टिक पूर्णत्य प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस महोत्सव में स्थानीय लोगों के लिए स्टालों का आबंटन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा और महोत्सव में पर्यटकों के लिए किफायती दरों पर अच्छी गुणवता का खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। इस महोत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पूरी योजना तैयार की गई है और पिछले वर्ष से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। इस बार मिले सुझावों के बाद ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों का केडीबी की तरफ से लाईटिंग से सजाया जाएगा, सन्निहित सरोवर पर सफाई व्यवस्था और लाईटिंग करवाई जाएगी।
केडीबी के सीईओ गगनदीप सिंह ने कहा कि सभी सुझावों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस वर्ष लाल किला और प्रगति मैदान पर भी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा और 48 कोस के सभी तीर्थो पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए है और पिछले वर्ष की खामियों को दूर कर दिया गया है। इस महोत्सव में समय-समय पर जो कमियां नजर आएंगी उन्हें भी साथ-साथ ठीक कर दिया जाएगा। इस महोत्सव के लिए विभिन्न देशों और कई बडी संस्थाओं से भी लोग पहुंच रहे है। इस मौके पर केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, विजय नरूला, डीआईपीआरओ सुरेश कंवर सरोहा सहित केडीबी के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
28 राज्यों और 9 केन्द्रशासित प्रदेशों के शिल्पकार बनेंगे गीता महोत्सव की शान।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 23 नवम्बर से 10 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेले का आयेाजन किया जाएगा तथा 3 से 8 दिसम्बर 2019 तक मुख्य कार्यक्रम होंगे। एनजेड सीसी की तरफ से 28 प्रदेशों व 9 केन्द्र शासित राज्यों से शिल्पकारों और लोक कलाकारों को निमंत्रण दिया गया है। इसी तरह सरस मेले के लिए प्रदेश के 22 जिलों और देश के सभी राज्यों को निमंत्रण दिया गया है। इसके लिए 18 राज्यों ने अपनी स्वीकृति दे दी है। इस महोत्सव में अधिकतर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार पहुंचेंगे। इस महोत्सव में 3 से 5 दिसम्बर 2019 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का आयेाजन किया जाएगा। इस सेमिनार में 10 से ज्यादा देशों के स्कोलर भाग ले रहे है। इस महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीता थीम पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और देश के जानेमाने कलाकारों द्वारा सामाजिक व धार्मिक संदेशों पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रसिद्घ अभिनेत्री अमिशा पटेल के कृष्ण रूकमणि कार्यक्रम और प्रसिद्घ लोक कलाकार गुरदास मान का आना फाईनल हो चुका है। इसके अलावा 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ, हरियाणा पैबलियन, मल्टी मीडिया शो आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके अलावा इसरों की तरफ से भी एक प्रदर्शनी लगाई जाने की संभावना है।
महोत्सव को यादगार बनाने के लिए मीडिया ने दिए अच्छे सुझाव।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2019 को यादगार और सफल बनाने के लिए मीडिया के साथियों से सुझाव आंमत्रित किए। इस परिचर्चा और सुझाव कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 में स्टालों के आबंटन, खाने के स्टालों पर खाने की गुणवता और किफायती दरों पर ध्यान फोक्स करने, खाने की गुणवता को चैक करने के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने, ब्रह्मïसरोवर के चारों तरफ पेडों की छिंटाई करने, लाईटों को दुरूस्त करने, ट्रैफिक व्यवस्था, बिरला मंदिर से ब्रह्मसरोवर तक पानी की निकासी, ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ सुरक्षा की उचित व्यवस्था व पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरें लगवाने, खाने बनाने व पीने के पानी के लिए शुद्ध जल की व्यवस्था, सभी कार्यक्रमों में मीडिया पार्किंग, मीडिया सैंटर में खाने की व्यवस्था, सभी प्रवेश द्वारों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में ई-रिक्शा का प्रबंध करने, घर-घर तक गीता का संदेश पहुंंचाने, शहर की सफाई व्यवस्था और सडकों की मुरम्मत, ब्रह्मसरोवर के आस-पास के मंदिरों पर केडीबी की तरफ से लाईटिंग व्यवस्था, सन्निहित सरोवर पर सफाई व लाईटिंग व्यवस्था, ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रमों का आयेाजन, चाईनिज लाईट पर प्रतिबंध, वीआईपी लोगों के लिए रथनुमा वाहन का प्रबंध करने, जीटी रोड पर कुरुक्षेत्र प्रवेश का एहसास दिलवाने के लिए भव्य द्वार बनवाने सहित अनेक सुझाव दिए।

Comments
Post a Comment