दो पुलिस इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी के आदेश



कलम की ताकत समाचार सेवा हरिद्वार उत्तराखंड! मथुरा दो पुलिस इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश !
दो इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश

थाना घिरोर क्षेत्र के दो मुकदमों में छह साल से गवाही देने नहीं आ रहे पूर्व इंस्पेक्टर रामआश्रय यादव और एसआर गौतम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश स्पेशल जज डकैती रामकिशोर पांडेय ने दिए हैं। आदेश एसपी बांदा और एसएसपी मथुरा को दिए गए हैं। साथ ही गवाही न होने तक दोनों इंस्पेक्टर का वेतन रोकने का भी आदेश दिया है। नियत तिथि पर गवाही न होने पर उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना होने की भी चेतावनी दी गई है। मामले की सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की गई है।स्पेशल जज डकैती रामकिशोर पांडेय के न्यायालय में वर्ष 2013 से थाना घिरोर के दो मामले लंबित चल रहे हैं। इनमें एक मुकदमा अपहरण कर हत्या करके शव गायब कर देने और दूसरा मुकदमा जानलेवा हमला करने का है। इन मुकदमों में आरोपी कोर्ट में हाजिर हो रहे हैं। वर्ष 2013 से चल रहे इन मुकदमों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश उच्च न्यायालय ने दिया है। स्पेशल जज डकैती के कई बार भेजे गए नोटिस और वारंट के बाद भी दोनों इंस्पेक्टर गवाही के लिए न्यायालय में नहीं आ रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

सर्दी में रखे सेहत का ध्यान

दुख क्यों मांगा कुंती ने श्रीकृष्ण से !वर्फानी बाबा