गजब बाल दिवस पर बेहद शर्मनाक
मण्डल ब्यूरोचीफ भरत दुबे बबीना जालौन उ. प्र ✍✍✍✍✍
बाल दिवस से बेखबर नन्गे पांव घूमते प्रायमरी के बच्चे
अन्य फोटो
*कदौरा क्षेत्र शिक्षण संस्थानों में बच्चो को प्रोत्साहित कर मनाया गया बाल दिवस*
*एक्टिव वेलफेयर सोसायटी द्वारा गरीब बच्चो को बांटी ड्रेस व पुस्तके*
*फुटपाथ में बाल दिवस से बेखबर नन्गे पांव घूमते दिखे प्रायमरी के बच्चे जिन्हें अध्यापक ने स्कूल से भगाकर मंगाया बस्ता*
कदौरा/जालौन 14नवम्बर।बाल दिवस पर शिक्षण संस्थानों में बच्चो को प्रोत्साहित कर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए साथ ही बच्चो को बाल दिवस का महत्व बताया गया साथ ही सोसायटी द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क पुस्तके व ड्रेस भेंट की गयी जिससे बच्चे खुश दिखे।वही एक सरकारी संस्था ऐसी भी जहां बच्चो को ये भी नही बताया गया कि बाल दिवस क्या है और बच्चे स्कूल जाकर नन्गे पांव सड़क फुटपाथ पर घूमते दिखे।वही कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने स्तर से बच्चो को जागरूक किया गया।
14 नवम्बर को प्रतिवर्ष की भांति शिक्षण संस्थाओं में मनाया जाने वाला बाल दिवस पर कदौरा क्षेत्र शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम कर बच्चो को प्रोत्साहित किया गया।
जिसमे न्यू गोल्डन पब्लिक स्कूल में एक्टिव वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष इरफान अली सहित टीम के नेतृत्व में मुख्य अतिथि चेयरमैन जमीर आलम व उपनिरीक्षक आलोक पाल द्वारा निर्धन व गरीब आधा सैकड़ा बच्चो में जोया प्रिंस मुस्कान नवाजिश जिया समीर निखिल अंकित राज इरम शिवम सानिया सहित अन्य को सोसायटी द्वारा निशुल्क ड्रेस व पुस्तके भेंट की गयी।साथ ही बच्चो को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में चेयरमैन जमीर आलम व उपनिरीक्षक आलोक पाल द्वारा सम्बोधन में कहा गया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्म दिन पर मनाया जाने वाला बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है क्यो कि कल का भविष्य बच्चे नेहरू जी को बहुत प्रिय थे एव सभी बच्चे मन लगाकर पढ़े एव स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने।वही सोसायटी अध्यक्ष इरफान अली द्वारा कहा गया कि समिति सदैव गरीब असहाय बच्चो कई जिलों में सेवा कार्य कर रही है जिनके लिए निशुल्क शिक्षा सुविधाएं समिति प्रदान करवाकर शिक्षा की ओर जागरूक करती है।वही क्षेत्र के अन्य संस्थानों में सरस्वती ज्ञान मंदिर प विष्णु दत्त उपाध्याय सहित विधालयो में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाये गए।जिसमे चेयरमैन जमीर आलम उपनिरीक्षक आलोक पाल समिति अध्यक्ष इरफान अली व टीम संचालन बिट्टू खान द्वारा किया गया।
गौरतलब हो कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू चाचा जिन्हें बच्चे बहुत प्रिय थे तो उनके जन्म दिन पर बाल दिवस मनाया जाता है उक्त कार्यक्रम में विधालयो में कल का भविष्य बच्चो के पोषण सुरक्षा उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया जाता है पर कदौरा क्षेत्र ग्राम बबीना में 11 बजे स्कूली ड्रेस में नन्गे पांव घूम रहे बच्चे प्रायमरी कक्षा 2 के आयुष सुमित आदि से पूछने पर बताया गया कि उन्हें स्कूल से शिक्षक सुशील कुमार द्वारा लौटा दिया कि बस्ता लेकर आओ और उन बच्चों को नही पता कि बाल दिवस क्या होता है अब सरकारी विद्यालय के बच्चो को शिक्षक द्वारा खेलकूद प्रोत्साहन तो दूर ये भी नही बताया गया कि बाल दिवस क्या होता है। कलम की ताकत ✍✍✍✍समाचार सेवा हरिद्वार उत्तराखंड संपादक शिवाकान्त पाठक (मण्डल ब्यूरोचीफ भरत दुबे बबीना जालौन उ. प्र) 👈🏿👈🏿👈🏿👈🏿👈🏿

Comments
Post a Comment