डेंगू का दुश्मन है पपीते के पत्ते का रस जानिये कैसे ? डा महेन्द्र सिंह राणा रिपोर्ट मुकेश राणा !

डेंगू का दुश्मन है पपीते के पत्ते का रस जानिये कैसे ? डा महेन्द्र सिंह राणा ! ब्यूरो रिपोर्ट सह संम्पादक मुकेश राणा!  पपीते के पत्तों में फेनोलिक, पेपेन और एल्कोलोइड पाए जाते हैं, जो एक एंटी−ऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और साथ ही साथ शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त पेपेन व अन्य तत्व शरीर में प्रोटीन के पाचन में सहायक होते हैं, जिसके कारण पाचन विकार दूर होते हैं। एक स्टडी के अनुसार, पपीते के पत्तों का सेवन प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि करता है, जिससे डेंगू का मरीज बेहद जल्दी ठीक होता है। वहीं, पपीते के पत्ते में पाया जाने वाला एपेटोजेनिन तत्व मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी को रोकने में भी मददगार है।

यूं करें इस्तेमाल

अगर आप भी डेंगू से लड़ने के लिए पपीते के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे कई तरीकों से प्रयोग करें। सबसे पहले तो आप पपीते के पत्तों को धोने के बाद सुखा लें। अब इन पत्तों को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन पत्तों को एक पैन में डालें और साथ में करीबन दो लीटर पानी भी डालकर उबालें। जब इसमें उबाल आ जाए तो आंच को धीमा कर दें और तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए। अब इस पानी को छानकर इसका सेवन करें।

वहीं कुछ पपीते की पत्तियां लें और पहले उसे क्रश कर लें। अब इसका रस निकालें और दिन में दो बार करीबन दो चम्मच रस का सेवन करें। आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त पका हुआ पपीता भी डेंगू से लड़ने में मददगार है। इसके लिए आप पके पपीते का जूस निकालकर इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और दिन में कम से कम दो−तीन बार इस जूस का सेवन करें। इससे आपका डेंगू फीवर बेहद जल्द ठीक होगा।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक