मित्र पुलिस व्दारा जनहित में सराहनीय कदम
🖋🖋🖋 नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया थाना बुग्गावाला पुलिस ने ✍✍✍✍✍ आज दिनांक 13/10/17 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेश नुसार,''नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में अनवरत रूप से जन-जागरुकता अभियान चलाने"के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा ,बुग्गावाला स्थित गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में जाकर,नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाते हुए छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाओ के बारे में जानकारी दी गई।तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई।व शिक्षकों से भी इस बारे में लगातार छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देने हेतु बताया गया।इसके अतिरिक्त ग्राम बुंदरजुड़ में जाकर ग्रामीणों को भी नशे से दूर रहने,तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आपको बताते चलें कि मित्र पुलिस केवल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने तक सीमित नहीं है मित्र पुलिस का उद्देश्य हमारे देश हमारे प्रदेश से नशाखोरी को जड़ से नष्ट करने के लिए तत्पर रहना है एसएसपी हरिद्वार नशे के समूल विनाश के लिए वास्तव में जो कुशल निर्देशन कर रहे हैं वह हमारी समाज के लिए आगामी भविष्य में एक बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा वहीं दूसरी ओर थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी अपने सख्त रवैया के बारे में अपराधियों के लिए अभिशाप साबित होते हैं खनन माफियाओं में दहशत का माहौल पैदा करने वाले कमल मोहन भंडारी अपनी ड्यूटी को फर्ज की तरह निभाते हैं नशे के विरुद्ध अभियान वास्तव में इस बात का निसंदेह प्रमाण है कि हमारे देश हमारे प्रदेश की पुलिस युवा पीढ़ी के लिए एक नए भविष्य की परिकल्पना कर रही है और जी जान से प्रयासरत भी है !(कलम की ताकत समाचार सेवा) हरिद्वार उत्तराखंड संपादक शिवाकान्त पाठक 👈🏿👈🏿👈🏿📞9897145867✍✍✍✍

Comments
Post a Comment