महिला आयोग में ऐक फोन पर होगी शिकायत दर्ज




घरेलू हिंसा व अन्य मामलों की पीड़ित महिलाओं की आवाज अब एक फोन कॉल पर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचेगी। महिला आयोग अब अपने स्तर से इन मामलों की निगरानी करेगा, ताकि पीड़ित महिला को कम से कम समय में न्याय मिल सके। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 को राष्ट्रीय महिला आयोग की हेल्पलाइन 181 से जोड़ा जाएगा।


राज्य में महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए स्थापित 1090 हेल्पलाइन के बावजूद घरेलू हिंसा व उत्पीड़न आदि के मामलों में कोई खास कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अभी तक महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर 181 और 1090 हेल्पलाइन नंबर के बीच सामंजस्य न होने को भी इसका अहम कारण माना जा रहा है। ऐसे में आयोग को महिला उत्पीड़न के मामलों की निगरानी के लिए राज्य की पुलिस से मिली सूचनाओं पर ही निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब आयोग ने इन दोनों हेल्पलाइन नंबरों को आपस में लिंक करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद कोई भी महिला 1090 पर शिकायत दर्ज कराती है तो वह मामला स्वत: ही राष्ट्रीय महिला आयोग में भी पंजीकृत हो जाएगा। फिर आयोग जिलेवार मामलों की निगरानी के साथ ही उनके निस्तारण की स्थिति पर भी नजर रख सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

खाकी के पीछे छिपी अंतर्वेदना क्या महशूस की आपने

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर