अपहरण कर्ता गिरफ्तार बहराइच पुलिस की कामयाबी
**कलम की ताकत समाचार सेवा हरिद्वार उत्तराखंड**
*अपहरण कर ले जा रहे 05 अपरहणकर्ता गिरफ्तार,04 पहिया वाहन कट्टा कारतूस बरामद*।बहराइच !
थानाः- को0 नगर
मु0अ0सं0 1- 417/19 धारा 364 भादवि 2-419/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
दिनांकः- 17.11.2019
*विवरण-*
कल दिनांक 16.11.19 को सायंकाल लगभग 09.30 बजे कानूनगोपुरा उत्तरी निवासी श्री नरेश चन्द्र खरें नें थाना स्थानीय को जरिये फोन काल सूचना दिये कि मेरा पुत्र जो कि अस्पताल चौराहा से घर वापस आ रहा था कि रिसिया होटल के बगल वाली गली मे 5 अज्ञात लोग मेरे पुत्र को रोक लिये और जबरदस्ती अपनी कार UP43AP 4343 में बैठाकर अपहरण कर लिया है प्रार्थी को आशंका है कि उक्त लोग मेरे पुत्र की हत्या कर सकते हैं ।उक्त सूचना पर सर्किल नगर के सभी थानों पर जरिये वायरलैस सेट एलर्ट करते हुए चेकिंग कराये जानें हेतु निर्देशित किया गया चेकिंग के दौरान थाना दरगाह शरीफ व को0 नगर पुलिस टीम द्वारा झिंगहा घाट पुल से उक्त वाहन यूपी 43 ए0पी0 4343 TIAGO Xz सफेद रंग को घेरकर पकड़ लिया गया चेकिंग के दौरान मौके से 05 अपगरणकर्ता को गिरफ्तार करते हुए अपहृत विनायक खरे पुत्र श्री नरेश चंद्र खरे निवासी मोहल्ला कानूनगोपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर को सकुशल बरामद कर लिया गया ।
*गिरप्तार अभियुक्तो का नाम पताः-*
1- चालक ऋषभ कुमार त्रिपाठी पुत्र अशोक कुमार त्रिपाठी निवासी सिविल लाइन कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ।
2- चंद्रभान सिंह पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम केशवपुर पहड़वा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ।
3- अनूप कुमार मिश्रा पुत्र श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा निवासी ग्राम परमानपुर थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर ।
4- शिवम उर्फ साहिल सिंह पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी सहजनवा बाबू थाना नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता 30 बी . एन . पी . ए . सी लाइन जनपद गोण्डा
5- आयुष सिंह पुत्र अयोध्या सिंह निवासी प्रजापुरम सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ।
*बरामदगी*
1- 01 चार पहिया वाहन यूपी 43 ए0पी0 4343 TIAGO Xz सफेद रंग ।
2- 01 अदद देशी तमंचा मय 02 अदद कारतूस अभियुक्त चंद्रभान सिंह पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह के पास से ।
*गिरप्तारी टीम का विवऱण*
1- निरी0 श्री इकरार अहमद थाना को0 नगर
2- प्रभारी निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव थाना दरगाह शरीफ
3- SI श्री सुरेश यादव थाना को0 नगर
4- का0 ओंकार नाथ विश्वकर्मा थाना दरगाह शरीफ
5- का0 फिरोज अंसारी थाना को0 नगर
6- का0 मुकेश पाठक थाना दरगाह शरीफ
7- का0 अजय कुमार यादव थाना को0 नगर

Comments
Post a Comment