कदौरा जालौन में डेंगू का कहर



*डेंगू मरीजो की जानकारी होते ही मचा हड़कम्प व्यवस्थाओ में जुटा विभाग*
कदौरा/जालौन 14 नवम्बर।
नगर क्षेत्र ग्रामीणांचल में डेंगू के 2 मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।स्वास्थ्य विभाग  मरीज मिलने की सूचना पर उनके घर जाकर लार्वासाइड से जांच की गयीं एव फांगिग कराई गई व उनके घर के परिवार के लोगो के नमूने लिये गये है।
गौरतलब हो कि कदौरा नगर के राजाबाबू (20) पुत्र ज्ञान सिह कस्बा कदौरा मोहल्ला इस्लामाबाद, सुरेंद्र(21) पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम रोगी थाना क्षेत्र कदौरा राजाबाबू 3 नवंबर से बुखार से पीड़ित थे।काफी इलाज के बाद सही ना होने पर बह 13 नवंबर को मेडिकल कालेज उरई उपचार कराने गए मरीजो की जांच करने के बाद डॉक्टर द्वारा बताया डेंगू निकला है वही सुरेंद्र पुत्र रघुवीर 1 नवंबर से बुखार आ रहा था सही ना होने पर वह 9 नवंबर को मेडिकल कालेज उरई दिखाने गया जहां डॉक्टर द्वारा डेंगू बताया गया वहीं  दोनों परिवार के लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नमूने लेकर भेजे गए हैं जिला डेंगू अधिकारी नागर कुमार ने सादतपुर रोगी में जाकर फांगिग कराई है और घरों करो जाकर लोगों के स्लाइड से जांच कर 43 लोगों की जांच करी है जिसमें की अभी तक किसी और को डेंगू नहीं निकला है वही प्रभारी अशोक चक्र द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में टीम गठित की गई है जिसमें आए दिन कहीं ना कहीं जाकर डॉक्टर स्लाइड से जांच करेंगे।
*मच्छरों की बड़ी तादात अब नही होता नगर गांवो में कोई भी दवा का छिड़काव*
कदौरा नगर व गांवो में गन्दगी व मौसम के अनुसार मच्छरों की तादात अधिक बढ़ चुकी है जिससे बचाव के लिए सरकार के उपक्रम में विभागों द्वारा कोई भी दवा का छिड़काव होना वर्षो पूर्व बन्द हो चुका है जिससे डेंगू व मलेरिया के मच्छरों की तादात बढ़ती है जा रही है और वायरल से लेकर डेंगू मलेरिया आदि  बुखार के मरीजो की संख्या भी बढ़ रही है। कलम की ताकत समाचार सेवा हरिद्वार उत्तराखंड मण्डल ब्यूरोचीफ भरत दुबे बबीना जालौन उ. प्र

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक