किशोरी से दुष्कर्म बड़ी खबर देखे क्या है पूरा मामला





हरिद्वार में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने पर मामले का पता चला। रिपोर्ट सह संम्पादक मुकेश राणा हरिव्दार उ. ख!

हरिद्वार, जेएनएन। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसला कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बात का पता तब चला, जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजन बुधवार को किशोरी को लेकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी कुछ समय पहले तक सिडकुल की कंपनी में काम करने जाती थी। उसी दौरान पथरी थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी शाहवेज मलिक से उसकी जान-पहचान हो गई। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसला कर कई बार अपने साथ अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। दो दिन पहले पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी दी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछने पर किशोरी ने इब्राहिमपुर निवासी युवक का नाम बताया। 

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक