सइंया हैं कोतवाल तो अब डर काहे का रोशनाबाद हरिद्वार

रोशनाबाद हरिद्वार! ऐंक भेंट के दौरान कर्नल ऐच ऐस शर्मा ने बताया कि भाजपा पार्टी के स्थानीय नेता धन कमाने की मंशा से इतनी हद तक गिर जायेगें कभी सोचा भी नहीं जा सकता अभी हाल ही में रोशनाबाद में कई वर्ष से फिरोज खान नाम का ऐक व्यक्ति जो कि रजिस्टर्ड समिति के माध्यम से आटो स्टैंड का संचालन व्यवस्था के रूप मैं कर रहा था वही स्थानीय नेताओं ने गुटरगूँ कर गुपचुप ढंग से ऐक समिति का निर्माण कर उसे व उसके परिवार को भुखमरी की कगार पर पहुचाने के उद्देश्य से आटो स्टैंड पर धावा बोल दिया जिसमें बिना दूरगामी परिणाम को देखते हुए विधायक ने हरी झंडी देते हुये मौके पर जाकर उद्घाटन समारोह में शिरकत फरमाई जिसमें झगड़े की स्थिति बनना स्वाभाविक है जब कि माननीय मोदी जी सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सभी का सम्मान करते हैं स्थानीय विधायक व्दारा गंगानगरी बैरियल न. 6 के पास भी अपने चहेतों की मदद से काफी रिक्त भूमि पर कब्जा कर रखा है जो कि बेहद शर्मनाक है व साथ ही बाल्मीकी समाज के लोगो का प्रतिकार भी गंगानगरी में सोचनीय हालात बयाँ कर चुके हैं ऐसे में सत्ता की ताकत का गलत इस्तेमाल कर लोगों को बेरोजगारी के दलदल में ढकेलना व सत्ता पक्षीय नेताओं का सहयोग करना भविष्य में झगड़े की संभावना को मजबूती प्रदान करता है वहीं रोशनाबाद में फिरोजखान पीड़ित का कहना है कि इस नाइंसाफी की गोपनीय सूचना केंद्र को अवस्य भेजी जायेगी यदि मेरे व मेरे परिवार के साथ शांतिपूर्ण ढंग से फैसला ना किया गया है क्यों कि मेरी रजिस्टर्ड समिति पहले से है! आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला रोशनाबाद हरिद्वार में 17 नवंबर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऑटो स्टैंड को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए जबकि एक पक्ष सालों से ऑटो स्टैंड को चलाकर अपना व अपने परिवार का जीवन व्याप्त कर रहा था तो वही दूसरे पक्ष ने न्यू ऑटो विक्रम टेंपो कल्याण समिति रजी0 कर विधायक आदेश चौहान द्वारा फीता काटकर टेंपो स्टैंड का उद्घाटन करवा दिया गया वही आपको बता दे बड़ी बात तो यह है जो पहले से ही ऑटो स्टैंड को चला रहा था उस पक्ष से बात भी नहीं की गई जिसमें दूसरे पक्ष ने साबरी ऑटो विक्रम चालक कल्याण समिति रजि0 करा कर ऑटो स्टैंड चला रहा था उसने अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया यदि किसी ऑटो स्टैंड का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है तो उसमें हर साल वोटिंग करा कर यह तय किया जाए जो जीतेगा उसे ऑटो स्टैंड का प्रधान बनाया जाए जिससे मुझे किसी भी तरह की की कोई आपत्ति नहीं होगी जो भी ऑटो चालक अपना प्रधान को वोट देकर चुनेगा हम उसका सम्मान करेंगे अगर ऐसा नहीं होता है तो हम ऑटो स्टैंड को किसी भी कीमत पर छोड़ने वाले नहीं है इसलिए पहले वोटिंग कराई जाए उसके बाद ही तय किया जाए वही मौके पर ग्रामीणों ने मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों को शांत कराकर बैठकर बात करने के लिए कहा वहीं ऑटो स्टैंड उसके बाद ही कोई कदम उठाया अब यह देखना होगा क्या यह मामला ऑटो चालक के वोट के आधार पर तय किया जाएगा या दबंगई के तौर पर माहौल खराब कर ऑटो स्टैंड को चलाया जाएगा !
Comments
Post a Comment