दहशत *गजरौला में दिखी बाघिन वन विभाग मौन
बाघिन दिखने से फैली दहशत वन विभाग मौन ! रिपोर्ट अर्धेन्दु दास गजरौला उ. प्र! गजरौला क्षेत्र में बाघ की दहशत होने के साथ ही अब बाघिन ने भी जंगल से खेतों की ओर रूख कर दिया है। धान के क्षेत्र में बाघिन के पदचिंह देखे गए हैं। गन्ने के खेत में ही बाघिन के होने की आशंका से ग्रामीण खेत पर काम नहीं कर सके। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पदचिंह ट्रेस करने के बाद बाघिन होने का दावा किया है।
क्षेत्र के गांव घियोना निवासी संतराम के धान के कटे हुए खेत में बाघिन के पदचिंह सुबह ग्रामीणों ने देखे। पदचिंह ताजे होने के कारण ग्रामीण पास के ही खेतों में उसके होने की आशंका पर वापस लौट गए। खेत में पैरों के निशान होने की ग्रामीणों ने इसकी सूचना खेत स्वामी को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी तो गढ़ा बीट से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन के पैरों के निशान ट्रेस किए। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि पड़ोस में अशोक कुमार का गन्ने का खेत है उसी में बाघिन छुपी हुई बैठी है। गड़ा बीट प्रभारी सत्यवीर संधू ने बताया कि फोर्स सहित मौके पर गए थे। वहां पर मादा बाघिन के पैरों के निशान ट्रेस किए गए हैं। ग्रामीणों को जागरूक व सतर्क किया जा रहा है।रिपोर्ट अर्धेन्दु दास गजरौला 👈🏿👈🏿👈🏿👈🏿

Comments
Post a Comment