हरियाणा से बड़ी खबर *हिटलर गिरफ्तार *



( कलम की ताकत समाचार सेवा) हरिद्वार उत्तराखंड संपादक शिवाकान्त पाठक (व्हाटसअप 9897145867 )👈🏿👈🏿👈🏿👈🏿👈🏿लूट, डकैती एवम् छीना झपटी के करीब दो दर्जन मामलो का मुख्य ईनामी आरोपी किया ग्रिफ्तार।

हरियाणा कुरुक्षेत्र :- जिला पुलिस कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने लूट, डकैती एवम् छीना झपटी के करीब दो दर्जन मामलो का मुख्य ईनामी आरोपी अजय उर्फ हिटलर उर्फ आदित्य किया गिरफतार। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्रीमति आस्था मोदी ने दी।
इस बारे मे जानकारी देते हुए श्री मति मोदी ने बताया कि दिनांक 1 जुन 2019 को नवदीप सिंह उर्फ मन्नी पुत्र सुखदेव सिंह वासी गली गुरुनानक कालोनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र ने थाना पेहवा पुलिस को दी अपनी षिकायत मे बताया था कि उनकी मेन बाजार पेहवा में मैहता ट्रैवल्स के नाम से दुकान है। वह हवाई टिकट बुकिंग व मनी एक्सचेन्ज का काम करते है। दुकान पर वह और उसका पिता सुखदेव सिंह बैठते है।  31 मई 2019 को शाम के समय वह अपनी दुकान को हर रोज की तरह बन्द करके उसके पिता के साथ स्कूटी नम्बर एचआर 41 एच-6087 पर तथा उसका चाचा गुरदीप सिंह अपनी मोटर साइकिल नम्बर एचआर 41 एफ-5908 पर सवार होकर घर के लिये चले थे। उसके पिता जी के पास एक बैग था जिसमे 17 हजार 500 रुपये भारतीय कंरसी के नोट व 300 यूएस डोलर कंरसी थी। जब वह गुरुनानक कलोनी मे छाबडा क्लाथ हाऊस के सामने पहुचे तो पीछे से एक मोटर साईकिल नम्बर  पीबी  70  डी-8644 पर 02 नौजवान लडके आये और उनसे आगे चल रहे उसके पिता सुखदेव सिंह के आगे अपनी मोटर साईकिल को अडाकर पिस्टल को उनके कान के पास लगाकर पैसो से भरा बैग छीनने लगे। जब उसके पिता ने उनका विरोध किया तो उनमे से एक लडके ने उसके पिता की बाजू के उपर तेजधार हथियार से वार किये और उनमे से दुसरे लडके ने अपने हाथ में पकडे पिस्टल से हवाई फायर किये। जब वह और उसका चाचा गुरदीप सिंह उसके पिता को बचाने के लिये मोटर साईकिल खडी करके उसके पास गये तो वह उनको आता देख उसके पिता से पैसो का बैग छिनकर मौके से भाग गये और भागते समय एक लडका दुसरे लडके का नाम नरेन्द्र ले रहा था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी थी। जांच के दौरान षिकायतकर्ता ने अपने पिता का ईलाज करवाने के बाद बताया कि उस रोज वारदात करने वाले तीन लडके थे। जांच जिला पुलिस कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-2 के एसआई दलजीत सिहं को सौपी गई। मामले की जांच करते हुए 5 जून 2019 को दलजीत सिंह ने नरेन्द्र कुमार पुत्र पूर्ण चन्द वासी बुबका जिला यमुनानगर व पवन कुमार उर्फ सोनू राणा पुत्र आनन्द कुमार वासी मंगलपुरी कंकर खेडा मेरठ छावनी उत्तरप्रदेष को गिरफतार करके 6 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया था। पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया था कि उनकी टीम का सरगना अजय उर्फ हिटलर उर्फ आदित्य पुत्र सुरेन्द्र सिहं वासी काजमाबाद जिला मेरठ उत्तरप्रदेष है। जो अपनी गिरफतारी से बचने के छिपता फिर रहा है। जिसकी गिरफतारी के लिए पुलिस ने आरोपी को गिरफतार करने के लिए 25 हजार रूपये का ईनाम राषी की घोषणा की थी। रिमाण्ड अवधी के दौरान यह भी स्वीकार किया कि उन्होने ही शाहबाद मे एक सुनार के घर डकैती डाली थी। रिमाण्ड अवधी समाप्त होने के बाद आरोपियो को जिला कारागार कुरूक्षेत्र भेज दिया था । उसी समय से पुलिस टीम के सरगना हिटलर की तलाष मे लगी हुई थी। पुलिस को पता चला कि हिटलर इस समय डकैती के एक मामले मे सहारनपुर जेल मे बंद है। जिस पर अपराध शाखा-2 के एएसआई सुधीर कुमार, हवलदार प्रवेष कुमार, सिपाही सतपाल व चालक उप निरीक्षक कृपाल सिहं ने आरोपी का प्रोडक्षन वारन्ट जारी करवा कर माननीय न्यायालय मे पेष किया। माननीय न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर ले कर आरोपी से पूछताछ की जिसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उस पर लूट-पात, डकैती वा छीना झपटी के करीब 25 मामले दर्ज है। आरोपी की निषानदेही पर उसके घर से 100 डाॅलर, 2500 रूपये करन्सी नोट, ब्लेड नुमा एक चाकू तथा एक बिना नम्बर की करेटा कार जो कि उन्होने नोएडा से छीनी थी, को भी बरामद कर लिया है। जिसको आज माननीय अदालत मे पेष करके माननीय अदालत के आदेषानुसार 14 दिन के न्यायायिक हिरासत मे भेज दिया है। जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक