सावधान भूकंप के झटके उत्तराखंड में



हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। देश की राजधानी दिल्ली में भी भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। कहीं से भी अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए, लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकलने लगे। हालांकि इस भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। कोई भी अबतक हताहत नहीं हुआ है।
उत्तराखंड में पिथौरागढ़, बागेश्वर,नैनीताल, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर, किच्छा आदि क्षेत्रों में भी धरती कुछ देर के लिए हिली। 
जानकारी के मुताबिक यह भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप का केंद्र पाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो खायें ये चीजें !डा. सुभाष नायक