हरियाणा में संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न



हरियाणा  कुरुक्षेत्र 12 नवम्बर :- श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में हरियाणा ग्रन्थ अकादमी पंचकूला एवं ग्लोबल हिन्दी साहित्य शोध संस्थान भारत के सहयोग से वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिन्दी भाषा साहित्य सिनेमा एवं पत्रकारिता विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज  की अध्यक्षता में संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मारकंडेय आहूजा, संस्कृत विश्वविद्यालय मूंदड़ी कैथल के कुलपति डा. श्रेयांश द्विवेदी शामिल हुए। मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथिगण ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। मुख्य वक्ता ने कहाकि हिन्दी पत्रकारिता और हिन्दी सिनेमा दोनों ने अपने अपने ढ़ंग से हिन्दी भाषा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के साथ साथ कदम मिलाकर हिन्दी पत्रकारिता का एक युग राष्ट्रवाद को समर्पित रहा है। आज फिर उससे हम भारतीय राष्ट्रवाद को प्रखर स्वर देने की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहाकि यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि हिन्दी भाषी क्षेत्रों में हिन्दी को लोकप्रिय बनाने में सिनेमा ने प्रभावी कार्य किया है। हिन्दी आज विश्व भाषा बनने की राह पर अग्रसर ,है उसे सयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा के रूप में स्थापित होना है।
संम्पादक शिवाकान्त पाठक हरिव्दार उ. ख 9897145867

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

खाकी के पीछे छिपी अंतर्वेदना क्या महशूस की आपने

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर