धूमधाम से मनाया गया बारावफात का त्यौहार l
हरिद्वार ! रोशनाबाद ! ब्यूरो रिपोर्ट शिवाकांत पाठक समाचार संपादक ! प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ रोशनाबाद में बारावफात का पर्व हर्षोल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया आइए जानते हैं क्यों मनाते हैं इस महापर्व को संपूर्ण विश्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस पर्व को ईद ए मिलाद भी कहा जाता है इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में यह त्यौहार विशेष महत्वपूर्ण होता है इस पर्व को बारावफात भी कहते हैंबारा का मतलब 12 तथा वफात का मतलब होता है इंतकाल आज के दिन हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब 12 दिन बीमार रहने के बाद उनका इंतकाल हुआ था साथ ही विशेष बात यह है कि आज ही के दिन उनका जन्म भी हुआ था हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में जो गीत गाया जाता है उसे सुनने वाले को जन्नत नसीब होती है उस गीत को मौलूद कहा जाता है इस दिन लोग मक्का मदीना यह बहुत ही प्रसिद्ध मजारों पर जाते हैं इस त्यौहार को जो लोग नियम पूर्वक मनाते हैं वह अल्लाह के बहुत करीब हो जाते हैं उन पर अल्लाह की सदैव रहमत रहती है रोशनाबाद में आज बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शांत पे रंग से जुलूस निकाला गया हिफाजत के तौर पर पुलिस बल मौजूद रहा !

Comments
Post a Comment