कर्तव्यनिष्ठा को देख एसएससी हरिद्वार ने किया सम्मानित l

एसएसपी हरिद्वार  ने  किया  सम्मानित महिलापुलिस कर्मी कल्पना गहलौत  को l  रिपोर्ट शिवाकांत पाठक संपादक हरिद्वार उत्तराखंड l  आपको बताते चलें कि कल्पना  चिलचिलाती गर्मी के दिनों में अपनी ड्यूटी को अंजाम देने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं थी अपनी हिम्मत  के दम पर महिला पुलिसकर्मी कल्पना गर्मी सर्दी बरसात सभी मौसम की परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी में सजग देखी गई एसएसपी हरिद्वार ने ऐसी कर्तव्यनिष्ठ महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करके बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है l

   
     यातायात ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी कल्पना गहलौत द्वारा अक्टूबर माह के दौरान पूर्ण लगन, ईमानदारी, उच्च टर्न आउट, मृदुल भाषा के साथ व्यवहार करने तथा यातायात व्यवस्था बनाने में कठोर परिश्रम व लगन के साथ अपनी ड्यूटी को निभाने पर उनके विशिष्ट कार्य हेतु एसएसपी श्री सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन के दौरान पुरस्कृत किया गया। महोदय द्वारा ड्यूटी को मेहनत व लगन से किये जाने पर उनकी प्रशंसा की गई। पूर्व में भी कल्पना गहलौत को बेहतर ड्यूटी हेतु उच्चाधिकारीगणों द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

खाकी के पीछे छिपी अंतर्वेदना क्या महशूस की आपने

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर