चाय-अंडे बेचने वाले का बेटा साफिन हसन बन गया आई पी ऐस!


चाय-अंडे बेचने वाले का बेटा साफिन हसन बन गया आई पी ऐस! शिवाकान्त पाठक संम्पादक!

साफिन हसन के लिए 23 दिसंबर की तारीख सबसे खास साबित होगी और हो भी क्यों ना, इस दिन वह इतिहास जो रचने वाले हैं. इसी तारीख को गुजरात के जामनर में  Assistant Superintendent of Police (ASP) यानी जिला पुलिस उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे. इसी के साथ वह सबसे कम उम्र का आईपीएस ऑफिसर बन जाएंगे. यहां तक पहुंचने के लिए जहां उन्होंने दिन रात एक कर दिए वहीं उनके माता- पिता ने बेटे की पढ़ाई के लिए काफी मेहनत की.  आइए जानते हैं उनके संघर्ष के बारे में.

चाय-अंडे बेचने वाले का बेटा बन गया सबसे कम उम्र का IPS, ऐसी है कहानी
गुजरात के राजकोट में रहने वाले साफिन हसन की वर्तमान में उम्र 23 साल है. 2017 में उन्होंने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) परीक्षा दी थी जिसमें 570वीं रैंक हासिल की थी.
चाय-अंडे बेचने वाले का बेटा बन गया सबसे कम उम्र का IPS, ऐसी है कहानी
जब माता – पिता ने नहीं मानी हार द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हसन के माता-पिता, मुस्तफा हसन और नसीम्बाणु ने सूरत की एक हीरे की यूनिट में अपनी नौकरी खो दी. जिसके बाद बेटे की शिक्षा के लिए पैसे जुटाना मुश्किल हो गया था. बेटे की पढ़ाई जरूरी थी, ऐसे में उन्होंने हार नहीं मानी.

चाय-अंडे बेचने वाले का बेटा बन गया सबसे कम उम्र का IPS, ऐसी है कहानी
उनके पिता ने एक इलेक्ट्रीशियन के रूप में नौकरी की. उनकी मां परिवार का समर्थन करने के लिए रेस्तरां और मैरिज हॉल में रोटियां बनाने काम करती थी, वहीं इसी के साथ पिता सर्दियों के महीनों में चाय और अंडे बेचते थे.चाय-अंडे बेचने वाले का बेटा बन गया सबसे कम उम्र का IPS, ऐसी है कहानी
साफिन की किस्मत अच्छी थी. उन्हें एक बिजनेसमैन और समाज का समर्थन मिला था.
चाय-अंडे बेचने वाले का बेटा बन गया सबसे कम उम्र का IPS, ऐसी है कहानी
ऐसे आया अफसर बनने का ख्याल साफिन एक वीडियो इंटरव्यू में बताया कि किस तरह प्राइमरी स्कूल में देखा था कि कलेक्टर सर आए तो लोगों ने इज्जत दी. मैं ये देखकर हैरान रह गया और सोचने लगा ये कौन है.वो कहते हैं घर आकर मैंने मौसी से पूछा कलेक्टर सर को लोगों ने इज्जत क्यों दी. उन्होंने बच्चे की तरह समझाया कि कलेक्टर किसी जिले का राजा होता है. फिर  मैंने पूछा कलेक्टर कैसे बनते हैं,  उन्होंने बताया कि कोई भी अच्छी पढ़ाई करके कलेक्टर बन सकता है. तभी से मैंने ठान लिया की अब तो अफसर ही बनना है.चाय-अंडे बेचने वाले का बेटा बन गया सबसे कम उम्र का IPS, ऐसी है कहानी

Comments