नई पहल थाना बुग्गावाला


महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया बुग्गावाला पुलिस ने!  दिनांक 12/12/19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार,बुग्गावाला स्थित जी0जी0आई0सी में जाकर छात्राओ को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।छात्राओ को किसी अजनबी व्यक्ति से लिफ्ट न लेने,अजनबी के साथ न जाने, तथा अपने साथ किसी भी छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत 112 ,1090 नंबर पर या थाने पर सूचना देने हेतु बताया गया। स्कूल में देरी होने पर परिजन को बुलाकर उनके साथ ही  घर जाने हेतु बताया गया।कॉलेज प्रिंसिपल को भी बताया गया कि यदि किसी छात्रा किसी कारणवश  स्कूल के बीच मे ही जाना पड़े तो,छात्रा के परिजन को अवगत कराकर परिजनों के साथ ही भेजा जाय।तथा सेल्फ़ डिफेंस की जानकारी दी गयी।इसके अतिरिक्त नशे के प्रति जागरूक किया गया ।तथा नशे से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावो की जानकारी दी गयी। यातायात नियमो की भी जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बुग्गावाला पुलिस की नई पहल लोगों में विशेष सराहना का विषय बनी हुई है !

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

खाकी के पीछे छिपी अंतर्वेदना क्या महशूस की आपने

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर