थाना बुग्गावाला पुलिस ने फिर खनन माफियाओं पर चलाया चाबुक


अवैध खनन के खिलाफ बुग्गावाला पुलिस ने की कार्यवाही, !  बुग्गावाला !मंगलम स्टोन क्रेशर के मालिक सहित कई पर मुकदमा दर्ज !अवैध खनन के खिलाफ बुग्गावाला पुलिस ने की कार्यवाही, मंगलम स्टोन क्रेशर के मालिक सहित कई पर मुकदमा दर्ज ! जनपद हरिद्वार के एसएसपी के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी पथरी राजन सिंह के निर्देशन में थाना बुग्गावाला पुलिस ने अवैध खनन की शिकायत पर एक स्टोन क्रशर पर छापामार कर अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली और एचएम मशीन को मौके से कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। साथ ही स्टोन क्रेशर के मालिक, एचएम मशीन व  ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार बुग्गावाला पुलिस को सोमवार को सुबह के समय सूचना मिली कि शहीदवाला ग्रंट गांव के पास लगा मंगलम स्टोन क्रेशर कुछ ट्रैक्टर ट्राली से जमकर अवैध खनन कर रहा है। सूचना पर बुग्गावाला पुलिस ने मंगलम स्टोन क्रेशर पर छापामार कर मौके से सात ट्रैक्टर ट्राली व एक एचएम मशीन को पकड़कर बुग्गावाला थाने में लाकर अवैध खनन में सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति की जमीन को खोदकर खनिज चोरी किया जा रहा था ।

Comments

Popular posts from this blog

*फोन टैप करने के लिए केवल 10 एजेंसियां अधिकृत : केंद्र सरकार

खाकी के पीछे छिपी अंतर्वेदना क्या महशूस की आपने

बेहद खतरनाक होता है स्टोन फिश का जहर