Posts

किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन हरिव्दार में

Image
किसान कांग्रेस ने किया प्रर्दशन !किसान कांग्रेश सचिव वीर प्रताप चौहान जी के नेतृत्व में आज मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया सिडकुल में काम करने वाले ठेकेदार और कुछ  चालाकी षड्यंत्र ओके शिकार गरीब मजदूर भोले वाले लोग होते हैं मजदूरों को गरीब लोगों को महीने के 6:00 से 7:00 हजार रुपे तनख्वाह के रूप में दिए जाते हैं इतने कम पैसे में महीने भर गुजर-बसर करना बच्चों को पालना संभव नहीं होता और वह लोग भुखमरी कुपोषण के शिकार होते हैं और उनके बच्चों को दवाई भोजन की सामग्री नहीं मिल पाती  वह बच्चे बहुत बड़ी संख्या में मर रहे हैं इस पर सरकार का कोई ध्यान है नही किसी भी प्रशासन के अधिकारियों को किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है और सरकार अपने परिवार और रिश्तेदारों में व्यस्त हैं वह विकास अपने परिवार का कर रही है त्रिवेंद्र सरकार कोई भी किसी तरह की कार्यवाही भ्रष्टाचार मजदूरों के पक्ष में नहीं होती इसमें नीरज दीपक हरपाल शर्मा गौरव रस्तोगी वीरेंद्र पाल बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे

बड़ी खबर देखे सुमन नगर में क्या हुआ

Image
जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया सुमन नगर में अटल आयुष्मान कार्ड रानीपुर क्षेत्र के सुमन नगर में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र से स्थानीय लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस दौरान बीजेपी वरिष्ठ नेता चमन चौहान ओर नितिन चौहान भी शामिल हुए।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि जीवन सभी के लिए अनमोल है ओर सरकार द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य के ख्याल को देखते हुए बहुत सुंदर योजना चलाई गई हैं।जिससे जरूरत मन्द लोगो को लाभ मिल सकेगा हमारा भी यही प्रयास है कि जो लोग सरकारी योजनाओं की जानकारियों से वंचित रह जाते है ऐसे लोगो को ट्रस्ट द्वारा जागरूक कर इससे मिलने वाले लाभ और सुविधाओं की जानकारी दी गयी हैं।ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमे मुख्य रूप से निर्धन कन्याओ का विवाह,मंदिर निर्माण,शोन्दर्यकर्ण ओर लाइट लगाने का काम ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा हैं।

धन सिंह रावत ने विधान सभा कक्ष में खोला विकास का पिटारा !

Image
धन सिंह रावत ने विधान सभा कक्ष में खोला विकास का पिटारा  ! प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा सभाकक्ष में नागरिक उड्डयन विभाग को निर्देश दिया की पौड़ी जनपद, पाबो, थैलीसैंण और श्रीनगर में हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव जल्द दें। उन्होंने कहा कि लोनिवि, राजस्व विभाग एवं उड्डयन विभाग की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उक्त प्रस्ताव को रखें। श्रीनगर एवं आस-पास के क्षेत्र में स्थित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित सड़कें जल्द पूर्ण कर लें एवं वन भूमि हस्तान्तरण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर लें। डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर स्थित लोक निर्माण विभाग की  55 किलोमीटर सड़क एवं बाईपास की सड़क की डी.पी.आर. प्रस्तुत करें एवं टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर लें। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, माजरा महादेव-सौंठ मोटर मार्ग, नलई-चुठाणी मोटर मार्ग, पाबौं-नौठ-धुलेत मोटर मार्ग, मुल्खाखाल से टीला मोटर मार्ग, राष्ट्रीय र...

भू माफियाओं की दबंगी पुलिस चौकी पर नजर !

Image
भू माफियाओं की दबंगी पुलिस चौकी पर नजर  ! बहादराबाद क्षेत्र में भू माफियाओ के हौंसले किस कदर बुलंद है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टिहरी विस्थापित सुमन नगर पुलिस चौकी के लिए आवंटित जमीन को अपना बताते हुए भू माफियाओं ने उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। सुमन नगरवासी के विरोध करने पर भूमाफिया भाग खड़े हुये। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टिहरी विस्थापित सुमन नगर में नगर वासियों की सुरक्षा हेतु स्थापित की गई पुलिस चौकी की खाली पड़ी जमीन पर ग्रामीणों की मदद से चाहरदीवारी का कार्य शुरू कराया गया था जिस पर क्षेत्र के कुछ भू माफियाओ ने सैंकड़ो बाहरी लोगों को साथ लेकर उक्त जमीन को अपनी बताते हुए उसपर कब्जा करने का प्रयास किया इसकी सूचना जब सुमन नगर वासियों को मिली तो उन्होंने मोके पर पहुंच कर भू माफियाओं का विरोध किया जिससे ग्रामीणों व भूमाफियाओं के बीच ताना तनी का माहौल बनने लगा । सूचना पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी  मोके पर पहुंचे और समझा बुझा कर मामले को शांत किया।सुमन नगर वासियों के विरोध के चलते कब्जा ...

हनुमान जैसा मित्र कोई नहीं! बाबा बर्फानी

Image
हनुमान जैसा मित्र व भक्त दूसरा नहीं हो सकता! वर्फानी बाबा बदरी नाथ धाम! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त केसरी नंदन हनुमान जी अपने प्रभु की भक्ति में इतने लीन थे कि उन्होंने राम कथा को पत्थरों पर उकेर दिया। हिमालय पर्वत पर हनुमान जी द्वारा उकेरी गई रामायण को महर्षि वाल्मीकि ने श्रेष्ठ बताया। वनपुत्र हनुमान आज भी पृथ्वी पर विराजमान हैं। उन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है। यह भी मान्यता है कि हनुमान जी हमारे बीच इस धरती पर सशरीर मौजूद हैं। उनके संस्कृत में 108 नाम हैं और हर नाम का अर्थ उनके जीवन के अध्यायों का सार बताता है। हनुमान जी को कलयुग में सर्वशक्तिशाली देवता माना जाता है। वह अपने भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र ही पूर्ण करते हैं। आपको पता है कि हनुमान जी ने भी रामायण की रचना की थी। कहा जाता है कि लंका विजय और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद हनुमान जी हिमालय पर्वत पर चले गए और वहां श्रीराम की कथा को अपने नाखूनों से उकेरा। जब महर्षि वाल्मीकि अपने द्वारा रचित रामायण दिखाने के लिए हनुमान जी के पास गए तो उन्होंने यहां वर्णित रामायण को देखा। उनका मानना था कि हन...

गरीबो के मसीहा साबित हुये प्रदीप चौधरी

Image
हरिद्वार नहीं संपूर्ण उत्तराखंड में अपनी एक अनूठी पहचान बना चुके हैं प्रदीप चौधरी !शिवाकान्त पाठक संम्पादक!   हरिद्वार के जाने पहचाने जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के संचालक प्रदीप चौधरी ने जन सेवा के जरिए अपनी एक अनूठी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है इतना ही नहीं गरीब जनता के दिलों में बेखौफ राज कर रहे हैं प्रदीप चौधरी अभी हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा झूठा आरोप लगाने पर प्रदीप चौधरी ने बताया कि आरोप लगानेवाला स्वयं हिसाब करने के लिए तैयार नहीं है काफी लंबी रकम की हेराफेरी करने वाला व्यक्ति किसी को बदनाम करने का हक नहीं रखता ऐसा करने पर उ से मानहानि के दावे की चुनौती को स्वीकार करना पड़ सकता है प्रदीप चौधरी वास्तव में एक गरीब जनता के लिए वरदान साबित हो रहे गरीब युवतियों की शादी करवाने में भी सबसे आगे आते हैं प्रदीप चौधरी ने बताया कि राष्ट्र व जनहित के सभी कार्यों में हम कभी पीछे नहीं हटेंगे साथ ही उन्होंने आने वाले नव वर्ष की मंगल कामनाएं उत्तराखंड वासियों का देशवासियों को भी देते हुए कहा कि कभी भी किसी भी तरह की कोई भी जनता से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हमारे पास संपर्क क...

हे सब्जियों के बब्बर शेर तुमको कोटि कोटि नमन!

Image
हे सब्जियों के बब्बर शेर तुमको कोटि कोटि नमन! शिवाकान्त पाठक समाचार संपादक  !जनता की जमी-जमाई गृहस्थी को हिलाने वाले, महंगाई की पीठ पर बैठकर दहाड़ने वाले, अपने दिव्य छिलकायित स्वरूप के ही समान आम आदमी की परत-दर-परत बखिया उधेड़ने वाले और तमाम तरकारियों के तन-बदन पर अपनी दबंग हैसियत का झंडा गाड़ने वाले, बू-धारक, जेब मारक, चमत्कार कारक, हे प्याज महाराज! तुम्हें अनंत बार नमस्कार है। बारंबार नमस्कार है। एक आम आदमी का प्याज से रिश्ता हे महाराज! जो रिश्ता एक मुनाफाखोर का ब्याज से, आगरा का ताज से, अस्पताल का इलाज से, गौरैया का बाज से, आसमान का हवाई जहाज से, कार का गैराज से, नदियों का बैराज से, गवैये का रियाज से, मांझे का पतंगबाज से, ब्यूटी पार्लर का मसाज से, आलसी का कामकाज से, चूहे का अनाज से, नवयौवना का लोकलाज से, दशानन का रामराज से और आत्मकेंद्रित व्यक्ति का समाज से है, वही रिश्ता एक आम आदमी का प्याज से है। इन सहज संबंधों के ध्वस्तकारक, नित्य नवल उच्च दर विहारक, हृदयविदारक हे प्याज महाराज! तुम्हें असंख्य बार नमस्कार है। बारंबार नमस्कार है।